Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं से किया संवाद, कहा- राष्ट्रीय युवा उत्सव सिर्फ प्रतियोगिता नहीं

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन में ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव–2026’ के लिए झारखंड से चयनित प्रतिभागियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि चयनित युवा केवल स्वयं का नहीं, बल्कि राज्य की प्रतिभा, संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. विभिन्न स्तरों की चयन प्रक्रिया से गुजरकर यहां तक पहुंचना अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है. जो उनके परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रमाण है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन में ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव–2026’ के लिए झारखंड से चयनित प्रतिभागियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि चयनित युवा केवल स्वयं का नहीं, बल्कि राज्य की प्रतिभा, संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. विभिन्न स्तरों की चयन प्रक्रिया से गुजरकर यहां तक पहुंचना अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है. जो उनके परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रमाण है. उन्होंने प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शकों और प्रशिक्षकों के योगदान की भी सराहना की.

एक-दूसरे से सीखते हैं युवा

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संवाद का राष्ट्रीय संगम है, जहां देश के विभिन्न राज्यों के युवा एक-दूसरे से सीखते हैं. भारत की विविधता को निकट से अनुभव करते हैं. यह ‘विविधता में एकता’ की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार— “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का उल्लेख करते हुए कहा कि यही इस उत्सव की आत्मा है. विकसित भारत 2047 का सपना युवाओं की सोच, संकल्प और कर्म से ही साकार होगा, इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक है.

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के युवा होंगे एंबेसडर

राज्यपाल ने प्रतिभागियों से कहा कि वे राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के युवा एंबेसडर होंगे. उनका आचरण, भाषा और व्यवहार राज्य की छवि को प्रतिबिंबित करेगा. उन्होंने आत्मविश्वास के साथ विनम्रता एवं अनुशासन बनाए रखने का विशेष आह्वान किया. इस उत्सव से प्रतिभागी केवल पुरस्कार ही नहीं, बल्कि अनुभव, मित्रता और प्रेरणा लेकर लौटें. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड को गौरवान्वित करेंगे. राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही कहा कि वहां से विजेता बन कर लौटने के बाद लोक भवन में उनका पुनः स्वागत किया जाएगा. राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि प्रतिभागियों ने यहां बेहतर प्रस्तुति दी है. उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति के दौरान समय-सीमा, स्लाइड्स और कंटेंट आदि पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही