Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर अलबर्ट एक्का चौक पर तैयारियां जोर शोर से चल रही है.
Advertisement
Advertisement
  • 16-17 अगस्त को भव्य झांकियां निकाली जाएंगी
  • मटकी फोड़ने के लिए चार मिनट का समय

 

Ranchi : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर अलबर्ट एक्का चौक पर तैयारियां जोर शोर से चल रही है. श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 16 और 17 अगस्त को होगी. यह दो दिवसीय महोत्सव है. इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे. 16 अगस्त को शाम 4 बजे से शुरू होगी.

 

बाल गोपाल की झांकी की प्रतियोगिता होगी. इसमें 5-10 वर्ष के बच्चे शामिल होंगे. इसी दौरान सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं की भव्य झांकी का उद्घाटन होगा. इस उत्सव में पुरुष गोविंदा के बीच प्रतियोगिता होगी. इसमें बाल गोविंदा टीमों को भव्य पुरस्कार दिए जायेंगे.


17 अगस्त को नमो दही हांडी प्रतियोगिता होगी. पुरुष गोविंदा वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 1 रुपये दिये जायेंगे. वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 41 हजार रूपये दिये जायेंगे. जबकि महिला गोविंदा में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार का इनाम रखा गया है. 3 बजे श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा बाल राधा-कृष्ण-गोविंदा कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक से शुरू होकर जो शहीद चौक, दुर्गाबाड़ी होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी. भगवान शिव का जलाभिषेक होगा.


 महिलाओं को तीन फीट का डिस्काउंट

दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरूष टीम को 25 फीट की ऊंचाई पर मटका फोड़ना होगा. वहीं महिलाओं के लिए मटकी 22 फीट की ऊंचाई पर होगी. प्रत्येक टीम को हांडी फोड़ने के लिए 4 मिनट का समय दिया जाएगा.

 
समुद्र मंथन, प्रयागराज महाकुंभ, ऑपरेशन सिंदूर जैसी जीवंत झांकियों की बेजोड़ प्रस्तुति होगी

 

कार्यक्रम के तहत 65 कोलकाता के कलाकार शामिल होंगे. इसमें राधा-कृष्ण की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी. समुद्र मंथन, प्रयागराज महाकुंभ, ऑपरेशन सिंदूर जैसी जीवंत झांकियों की बेजोड़ प्रस्तुति दी जाएगी. भजन संध्या में अर्चना गोस्वामी और सरदार अमर परवाना भक्तिमय और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे.

 

रंग बिरंगी लाईटों से सज रहा आयोजन स्थल 

आयोजन स्थल को फूलों और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जा रहा है. भगवान श्री कृष्ण को मोटा अनाज, माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, रबड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा. जिसे भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा. महिलाओं और बुजुर्गों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही