Search

 
 
 

लापता अदिति को लेकर राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को लोक भवन, रांची में मनीष पाण्डेय ने मुलाकात की. इस दौरान मनीष ने अपनी 22 माह की बेटी अदिति पाण्डेय के लापता होने की जानकारी दी. साथ ही आवेदन के माध्यम से इसमें तुरंत कार्रवाई की मांग की. मुलाकात के दौरान मनीष पाण्डेय ने अपनी पुत्री की खोजबीन में तेजी लाने की मांग करते हुए राज्यपाल को पूरे मामले की जानकारी दी.
 

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को लोक भवन, रांची में मनीष पाण्डेय ने मुलाकात की. इस दौरान मनीष ने अपनी 22 माह की बेटी अदिति पाण्डेय के लापता होने की जानकारी दी. साथ ही आवेदन के माध्यम से इसमें तुरंत कार्रवाई की मांग की.


मुलाकात के दौरान मनीष पाण्डेय ने अपनी पुत्री की खोजबीन में तेजी लाने की मांग करते हुए राज्यपाल को पूरे मामले की जानकारी दी. राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और बच्ची के लापता होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की.


मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने तत्काल राज्य के मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने लापता बच्ची अदिति पाण्डेय की शीघ्र खोजबीन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही