Search

 
 
 

राज्यपाल गुरुवार को 165 जनजातीय युवाओं को देंगे प्रमाण पत्र

 
Ranchi : संकुल विकास परियोजना के तहत प्रशिक्षित 165 जनजातीय युवाओं को राज्यपाल रमेश बैस गुरुवार को प्रमाण पत्र सौंपेंगे. झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के 165 जनजातीय युवाओं का प्रशिक्षण 20 अगस्त से 11 अक्टूबर तक रांची के जोन्हा में चला. प्रशिक्षण खत्म होने के बाद इन्हें रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिया जाएगा. कार्यक्रम में राज्यपाल के अलावा केंद्रीय उद्यमिता एवं कौशल विकास राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, उद्यमिता एवं कौशल विकास मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य परिचालन अधिकारी वेद मनीष तिवारी मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें –स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-rabindranath-mahto-filed-the-answer-in-the-high-court-know-the-matter/">स्पीकर

रवींद्रनाथ महतो ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानें मामला

2024 तक 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देना है

झारखंड समेत देश की 37 लोकसभा सीटों में संकुल विकास परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कौशल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है. जनजातीय इलाकों में बेरोजगारी की वजह से होने वाले पलायन को रोकने के लिए यह परियोजना चलाई जा रही है. देश के 4 लाख आदिवासी युवक-युवतियों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है. 2024 तक 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देना है. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accident-condition-of-two-scorched-by-current-is-critical-congress-leader-rajesh-thakur-went-to-rims-to-know/">हजारीबाग

हादसा : करंट से झुलसे दो की हालत नाजुक, रिम्स जाकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने जाना हाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही