Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अवैध कोयला कारोबार का सेफ जोन बना गोविंदपुर, कोयला भठ्ठा व डिपो में साइकिल से खपाया जा रहा कोयला

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जिले का गोविंदपुर इलाका अवैध कोयला खपाने का सेफ जोन बनता जा रहा है. साइकिल से अवैध कोयला गोविंदपुर के कोल डिपो व भठ्ठों में खपाया जा रहा है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा, दलदली तिलाबानी में कोयला का अवैध कारोबार चल  रहा है. यहां अशोक रवानी, बशीर काजी और आलम काजी के कोल डिपो में साइकिल से अवैध कोयला दिया जा रहा है. यह कोयला सुबह के 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक पहुंचाया जाता है. वहीं दूसरी ओर बरवा कोचा में जाकिर अंसारी के मॉडर्न भट्ठा में ,मजीद अंसारी के गणेश गणेश सॉफ्ट कोक और  तिलाबनी बबन दा को अवैध कोयला दी जा रही है. अवैध कोयला कारोबार का मुख्य सरगना संजय सिंह है.

 साइकिल से कोल डिपों व भठ्ठों में पहुंचता कोयला

गोविंदपुर क्षेत्र में दर्जनों कोयला भठ्ठा व डिपो है जिसमें साइकिल से अवैध कोयला खपाया जाता है. इसके अलावा ईंट भठ्ठों में भी साइकिल से कोयला खपाया जाता है. निरसा क्षेत्र से साइकिल से कच्चा कोयला डिपो व भठ्ठों में पहुंचता है. भठ्ठा में कोयला पहुंचने पर वैध हो जाता है. उसे कच्चा व सोफ्ट कोक बनाकर मंडी में सप्लाई किया जाता है.

 गोविंदपुर में खपाया जा रहा निरसा का अवैध कोयला

अवैध कोयला गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ईट भट्ठे और कोल डिपो में खपाया जा रहा है. हाल के महीनों में कई मामले पकड़ में आये हैं. इससे अवैध कोयला कारोबार के सिंडिकेट का गोविंदपुर क्षेत्र में सक्रिय होने को बल मिलने लगा है. यह सारा खेल सेटिंग-गेटिंग से चल रहा है. बताया जा रहा है कि निरसा थाना क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों टन कोयले की चोरी हो रही है. गोविंदपुर क्षेत्र में साइकिल, बाइक और हाईवा से कच्चा कोयला डिपो व भठ्ठों में पहुंचता है.भठ्ठा में कोयला पहुंचने पर वैध हो जाता है. उसे कच्चा व सोफ्ट कोक बनाकर मंडी में सप्लाई किया जाता है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही