Search

 
 
 

गोविंदपुर: ज्वेलरी दुकान से लाखों के आभूषण की चोरी, शटर तोड़कर घुसे चोर

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार स्थित अशोक ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए.
 

Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार स्थित अशोक ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए.

 

दुकान मालिक सोनू बर्मन ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी.

 

पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में कुछ अज्ञात चोरों को देर रात दुकान में घुसते और चोरी करते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही