Search

 
 
 

घूसखोर चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर से सीबीआई की पूछताछ शुरू

सीबीआई ने रेलवे के घूसखोर चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसे रेलवे के कमर्शियल शाखा में जारी घूसखोरी मामले में आगे की जांच के लिए तीन दिनों तक पूछताछ लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया था.
 

Ranchi :   सीबीआई ने रेलवे के घूसखोर चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसे रेलवे के कमर्शियल शाखा में जारी घूसखोरी मामले में आगे की जांच के लिए तीन दिनों तक पूछताछ लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया था. 

 

न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में सीबीआई अधिकारियों का दल 30 मार्च को उसे बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से अपने कार्यालय लेकर आयी और पूछताछ शुरू की. सीबीआई ने उसे 25 मार्च की शाम अजय त्यागी नामक ठेकेदार से 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.

 

हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया. लेकिन सीबीआई उनका मोबाइल अपने साथ ले आयी. फिलहाल मोबाइल से मिले ब्योरे की जांच जारी है.

 

सीबीआई ने 26 अप्रैल को हिमांशु को न्यायालय में पेश किया और तीन दिनों के रिमांड पर देने का अनुरोध किया था. न्यायालय ने रिमांड के मुद्दे पर सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि निर्धारित की. इसके बाद हिमांशु को जेल भेज दिया गया.

 

28 मार्च को सुनवाई के बाद न्यायालय ने हिमांशु को पूछताछ के लिए 30 अप्रैल से तीन दिनों की रिमांड पर देने का आदेश दिया. इस आदेश के आलोक में सीबीआई आज उसे जेल से अपने कार्यालय ले आयी.

 

आपने पहले पढ़ा...

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही