Search

 
 
 

सीबीआई अब सीनियर डीसीएम के मोबाइल की कर रही है जांच

Ranchi: सीबीआई रांची (एसीबी) द्वारा घूस लेते चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद सीनियर डीसीएम के मोबाइल की जांच कर रही है. सीबीआई ने चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार करने के बाद सीनियर डीसीएम सूची सिंह से पूछताछ की थी. उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने कल शाम चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.
 

Ranchi: सीबीआई रांची (एसीबी) द्वारा घूस लेते चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद सीनियर डीसीएम के मोबाइल की जांच कर रही है. सीबीआई ने चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार करने के बाद सीनियर डीसीएम सूची सिंह से पूछताछ की थी.
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने कल शाम चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. वह ठेकेदार अजय त्यागी का बकाया 8.70 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए सात प्रतिशत की दर से कमीशन की मांग कर रहे थे. 


हालांकि बाद में 50 हजार रूपये घूस लेकर भुगतान करने की बात पर सहमति हुई थी. सीबीआई ने ठेकेदार द्वारा की गयी शिकायत की जांच के बाद हिमांशु शेखर को घूस लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद सीनियर डीसीएम से पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन सीबीआई ने आगे की जांच के लिए उनका फोन ले लिया था. सीबीआई ने अब उनके फोन की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामले में उनकी संलिप्तता है या नहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही