Search

 
 
 

चतरा : ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, आक्रोशितों ने शव के साथ सड़क जाम की, पुलिस से तीखी नोकझोंक

जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.
 

Chatra : जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

 

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. उनका आरोप है कि उक्त सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन होता है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. परिजन मुआवजे और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. 

 

इधर घंटों तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया.

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्रशासन की ओर से परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही