Search

 
 
 

CBI ने घूसखोर रेल अधिकारी की तीन दिन की रिमांड मांगी

सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश की अदालत से घूसखोर रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर देने का अनुरोध किया. न्यायालय ने सीबीआई के अनुरोध पर सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है.
 

Ranchi : सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश की अदालत से घूसखोर रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर देने का अनुरोध किया. न्यायालय ने सीबीआई के अनुरोध पर सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है.

 

सीबीआई ने चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 25 हजार रुपये घूस लेते हुए 25 मार्च को गिरफ्तार किया था. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे 26 मार्च को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया.

 

सीबीआई ने अभियुक्त द्वारा घूस लिये जाने के मामले की जानकारी न्यायालय को दी. साथ ही आगे की जांच के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत बतायी. साथ ही इस घूसखोर इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर देने का अनुरोध किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही