Search

 
 
 

देवघरः 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जंगल में बैठ कर रहे थे ठगी

पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया. जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे, पेटीएम व एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. ठगी का यह खेल सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया-डकाई जंगल में चल रहा था. पुलिस ने उक्त जंगल में छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है.


गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया. जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोन-पे, पेटीएम व एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे. कैशबैक, गिफ्ट कार्ड, बैंक सेवा व सरकारी योजना के नाम पर लिंक भेजकर ठगी करते थे. 

 


गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार दास, संतोष कुमार दास, शरीफ अंसारी, दिलकश अंसारी, गौतम कुमार दास, विक्रम कुमार, चंदन कुमार दास, अमित कुमार दास, सुमित कुमार दास, हंसीद अंसारी, अलतमश शेख, इसरार अंसारी व मुन्ना दास शामिल हैं. एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है. आरोपियों के पास 16 मोबाइल फोन व 28 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. छापेमारी में देवघर साइबर थाना की टीम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही