Search

देवघरः रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी ने दिए निर्देश

एसपी ने पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि रामनवमी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी है.
 
एसपी सौरभ कुमार.

Deoghar : देवघर जिले में रामनवमी की तैयारी लगभग पूरी हो गई. पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. देवघर एसपी सौरभ कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. वैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

एसपी ने पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि रामनवमी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने की हिदायत दी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही