Search

 
 
 

बहरागोड़ा: बरसोल में आस्था का सैलाब, माता अन्नपूर्णा की पूजा से माहौल भक्तिमय

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भक्तिमय शुभारंभ हो गया है. जहां माता की विधि-विधान से पूजा की गई. चारों ओर भक्ति संगीत के बीच पूरा वातावरण हर्ष और उल्लास से भर गया.
 

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारडूबी, बारासती और गोहोलामुड़ा में गुरुवार से तीन दिवसीय माता अन्नपूर्णा पूजा का भक्तिमय शुभारंभ हो गया है. जहां माता की विधि-विधान से पूजा की गई. चारों ओर भक्ति संगीत के बीच पूरा वातावरण हर्ष और उल्लास से भर गया. श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए. 

 

चैत्र शुक्ल अष्टमी से दशमी तक चलने वाले इस अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ शीश नवाया. इस पूजा की जड़ें एक चमत्कारिक इतिहास से जुड़ी हैं. बताया जाता है कि करीब तीन दशक पहले जब यह क्षेत्र भीषण अन्न संकट से जूझ रहा था. तब मां अन्नपूर्णा ने स्वयं स्वप्न में दर्शन देकर ग्रामीणों को पूजन का मार्ग दिखाया. उस समय से आज तक यहां कभी कोई खाली हाथ या भूखा नहीं रहा.

 

 


अटूट विश्वास के साथ मनाई जाने वाली इस पूजा में मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु विशेष दान-पुण्य करते हैं. वहीं इस वर्ष आयोजन को यादगार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के नामचीन फिल्मी सितारों का जुटान होने जा रहा है. फिल्मी कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश करेंगे. स्थानीय पूजा कमेटी और ग्रामीणों की श्रद्धा से पूरा क्षेत्र न केवल भक्ति के सागर में डूबा है, बल्कि आस्था और विश्वास की परंपरा ने इसे उत्सव को एक महोत्सव का बदल दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही