Search

वादाखिलाफी का नतीजा है रामगढ़ में महागठबंधन की हार : विजय शंकर नायक

Ramgarh : रामगढ़ में एनडीए की जीत सरकार की वादाखिलाफी का परिणाम है. उक्त बात झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक कही. उन्होंने कहा कि झारखंडी जनता से किए गए वादों को यूपीए गठबंधन ने आज तक पूरा नहीं किया, जिसका परिणाम सामने है. जनता ने महागठबंधन प्रत्याशी को नकार दिया. अब झारखंड में जुमलेबाज नेताओं की नेतागिरी नहीं चलेगी. श्री नायक ने आगे कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड के दलित, आदिवासी-मूलवासी समाज के सपनों को तोड़ा है. जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम किया है. जिन उद्देश्यों के लिए जनता ने रघुवर सरकार को हराकर हेमंत सरकार को सत्ता में लाई थी, उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पाई. श्री नायक ने कहा कि आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में यूपीए और  एनडीए के विकल्प में छोटी-छोटी शक्तियों को गोलबंद कर एक नई तीसरी शक्ति झारखंड की जनता के समक्ष पेश  किया जायेगा. जो झारखंडियों के उद्देश्यों और सपनों के लिए काम करेगी. इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/minister-rameshwar-said-on-the-allegation-of-failure-of-petrol-diesel-subsidy-scheme-beneficiaries-decreased-due-to-rumor/">पेट्रोल-डीजल

सब्सिडी योजना फेल होने के आरोप पर बोले मंत्री रामेश्वर, अफवाह के कारण घटे लाभुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp