Search

 
 
 

निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य आयोजन, अलौकिक श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना

श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा और पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया.  पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना और महाआरती की गयी.
 

 Ranchi : पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, महाप्रसाद भोग, भजन-कीर्तन और सामूहिक महा आरती का आयोजन हुआ.

 

पूजा और आरती

 

श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा और पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया.  पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना और महाआरती की गयी.

 

भजन-कीर्तन और महाप्रसाद

 

महिलाओं ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया. मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख शांति समृद्धि के लिए श्री राधा-कृष्ण से प्रार्थना की और सामूहिक महाआरती में भाग लिया. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही