Search

 
 
 

बारिश, वज्रपात व तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को राज्यभर में बारिश की चेतावनी दी है.
 

Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को राज्यभर में बारिश की चेतावनी दी है. वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही तेज हवा की संभावना भी जताई गई है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और पेड़ या खंभे के नीचे खड़े न हों.


मौसम विभाग का पूर्वानुमान


6 जून : सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी बारिश की संभावना जताई गई है. 


7 जून : राज्य के लगभग आधे हिस्से में बारिश की संभावना है, विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र सहित राजधानी रांची में बारिश की संभावना जताई गई है. 
9 जून: गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्यभर में बारिश की संभावना जताई गई है. 


पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला का तापमान सबसे कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही