Palamu : भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारी पूरी हो गई है. शनिवार को संध्या तीन बजे से रेड़मा प्रदेश कार्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी. उक्त जानकारी शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय में जन्मोत्सव आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संतोष तिवारी,पलामू जिलाध्यक्ष विकास दूबे, गढ़वा जिलाध्यक्ष हरिशंकर दूबे, प्रदेश संरक्षक संतोष शुक्ला ने दी. बताया कि शोभायात्रा में भाग लेने के लिए कलाकारों की टीम डालटनगंज पहुंच चुकी है, जो अपने जीवंत झांकी से मनमोहक छवि प्रस्तुत करेंगे. इस संबंध में शोभायात्रा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा के लिए पूरे शहर में कई जगहों पर होर्डिंग-बैनर व तोरण द्वार लगाए गए हैं. वहीं शोभायात्रा के लिए प्रदेश कार्यालय को विशेष तौर सजाया गया है. जहां भगवान परशुराम की भव्य पूजा-अर्चना की जाएगी. इसे भी पढ़ें : यूट्यूबर">https://lagatar.in/sc-expressed-surprise-over-imposition-of-nsa-against-youtuber-manish-kashyap-said-this/">यूट्यूबर
मनीष कश्यप के खिलाफ एनएसए लगाने पर SC ने जतायी हैरानी, कही ये बात संतोष तिवारी ने कहा कि युवा वाहिनी के द्वारा यह भरपूर प्रयास किया गया है कि आमंत्रण पत्र प्रत्येक विप्र बंधु तक पहुंचे. इसके लिए प्रमंडल के लगभग गांव का भ्रमण किया गया है, लेकिन अगर किसी परिवार तक नहीं पहुंच पाया है तो उसे दरकिनार करते हुए इस शोभायात्रा में भाग लें. श्री तिवारी ने कहा कि शोभायात्रा पलामू के इतिहास में ऐतिहासिक शोभायात्रा साबित होने जा रही है. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा विप्र बंधु के सामाजिक एकता का परिचायक बनेगी. उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में समय की पाबंदी और अनुशासन का पूरा ख्याल रखा जाएगा. शोभायात्रा से लौटने के बाद मिलन समारोह व भंडारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम
संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें… [wpse_comments_template]
भगवान परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी पूरी

Leave a Comment