Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

धनबाद के स्टील गेट स्थित इस्कॉन मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: धनबाद के स्टील गेट स्थित इस्कॉन मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई. पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा सजे-धजे रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले. रथ यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए. पूरे मार्ग पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: 

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया. यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. वहीं विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई.

Uploaded Image

यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण किया. आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन का पुण्य लाभ लेते रहे.

Uploaded Image

इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष प्रेम दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा शहर के सात अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेगी. प्रत्येक पड़ाव पर प्रबुद्ध नागरिक एवं श्रद्धालु भगवान को भोग अर्पित करेंगे और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ को खींचते हुए जय जगन्नाथ का उद्घोष कर रहे हैं.

 

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही