Search

 
 
 

धनबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने किया नेतृत्व

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.  जिला परिषद मैदान से शुरू हुई यह यात्रा रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक पहुंची.
 
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Dhanbadस्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.  जिला परिषद मैदान से शुरू हुई यह यात्रा रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक पहुंची.यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा.

 

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए.रास्ते भर लोगों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला.

 

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है.

 

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.तिरंगा हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा देता है.उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाने की अपील की.जिला परिषद मैदान से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सिटी सेंटर पहुंची.इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही