Search

 
 
 

धनबाद में कोयला कारोबारी को लगी गोली, गले में फंसी बुलेट, हालत नाजुक

सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार अहले सुबह गोली चली है. इस घटना में कोयला कारोबारी दीपक शर्मा (56 वर्षीय) को गोली लगी है. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है.
 
कोयला कारोबारी की हालत गंभीर

Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार अहले सुबह गोली चली है. इस घटना में कोयला कारोबारी दीपक शर्मा (56 वर्षीय) को गोली लगी है. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, गोली दीपक शर्मा के गले के निचले हिस्से में जाकर फंस गई है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

 

गोली खुद चली या किसी अन्य व्यक्ति ने गोली मारी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद है या कोई अन्य वजह यह भी फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली चलने के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है.

 

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही