Search

 
 
 

धनबाद : कोयला चोरी रोकने पर बीसीसीएल सीएमडी को जान का खतरा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने जान का खतरा होने की आशंका जताई है. गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीएमडी की ओर से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई.
 
बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार

Dhanbad : बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने जान का खतरा होने की आशंका जताई है. गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीएमडी की ओर से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई.


बताया गया कि बीसीसीएल में कोयला चोरी पर रोक लगाने के बाद कथित तौर पर कोयला माफिया की ओर से सीएमडी को नुकसान पहुंचाने और हत्या की साजिश रचे जाने की सूचना मिली है.

 


सीआईएसएफ के एक जवान ने टेंपो में सवार दो लोगों को आपस में बातचीत करते सुना था. बातचीत में सीएमडी को नुकसान पहुंचाने और उनकी हत्या की साजिश से संबंधित बातें सामने आने का दावा किया गया.


इस सूचना के आधार पर सीएमडी की सुरक्षा का मामला हाईकोर्ट के समक्ष रखा गया. सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि जब सीएमडी को साजिश की जानकारी मिली थी, तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन या बीसीसीएल से जुड़े अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई.


हाईकोर्ट के निर्देश के बाद धनबाद पुलिस ने सीएमडी के आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सरायढेला थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सीएमडी को कथित धमकी से जुड़ी सूचना कितनी विश्वसनीय है और टेंपो में बातचीत सुनने वाले सीआईएसएफ जवान के बयान का आधार क्या है.


सरायढेला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गुरुवार देर रात बीसीसीएल सीएमडी के आवास पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद वहां पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही