Search

 
 
 

रामगढ़ में प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हिंदू एकता पर दिया जोर

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जातियों में बंटने से हिंदुओं की संख्या कम आंकी जाती है, जबकि सभी को पहले स्वयं को हिंदू के रूप में पहचानना चाहिए. इस एकता से ही समाज की वास्तविक ताकत सामने आएगी.
 

Ramgarh : हिंदू संगठन के प्रसिद्ध नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया का गुरुवार की शाम रामगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. गोला से लेकर रामगढ़ तक जगह-जगह रोककर उनका स्वागत किया गया. रामगढ़ के सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और हिंदू एकता पर बल दिया.


उन्होंने कहा कि जातियों में बंटने से हिंदुओं की संख्या कम आंकी जाती है, जबकि सभी को पहले स्वयं को हिंदू के रूप में पहचानना चाहिए. इस एकता से ही समाज की वास्तविक ताकत सामने आएगी. डॉ. तोगड़िया ने 'हिंदू हेल्पलाइन' नंबर 02066803300 जारी करते हुए कहा कि इसके  माध्यम से अब तक लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है. अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकते हैं.

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि रामगढ़ जिले में कहीं भी हिंदुओं को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए. प्रशासन को गोहत्या जैसे अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज, ब्राह्मण समाज, क्षत्रिय समाज सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रकाश मिश्रा, प्रशांत सिंह, दीपक मिश्रा, दीपक सिसोदिया, रविन्द्र शर्मा, गौतम सिंह, पंकज भारती, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनोज सिंह, गप्पू यादव, विजय सिंह, पप्पू यादव, संतोष शाह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही