Search

 
 
 

मजदूरों की सभी समस्याओं का हल करें CCL प्रबंधन-सांसद चंद्रप्रकाश

एक बार फिर असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ की गुरुवार को सीसीएल रजरप्पा के ऑफिसर्स क्लब में द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. जबकि सीसीएल प्रबंधन की ओर से जीएम राजीव सिंह के अलावा कई अधिकारी शामिल हुए.
 

Ramgarh:  एक बार फिर असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ की गुरुवार को सीसीएल रजरप्पा के ऑफिसर्स क्लब में द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. जबकि सीसीएल प्रबंधन की ओर से जीएम राजीव सिंह के अलावा कई अधिकारी शामिल हुए.

Uploaded Image

बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यहां सैकड़ों मजदूर लोडिंग करके अपना जीवन यापन करते है. वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लोगों को मजदूरी भी नहीं मिल पाता है. उन्होंने कहा कि, मजदूरों के लिए अधिक से अधिक गाड़ियां लगे, जिससे लोगों को रोजगार मिले, ताकि पहले जैसा मजदूर लोडिंग कर सके और मजदूरी मिल सके. 


उन्होंने कहा कि अगर मैनेजमेंट का अधिक से अधिक कोयला डिस्पैच होता है तो मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा और मैनेजमेंट का इसका बेनिफिट भी होगा. उन्होंने जोर दिया कि कोयला फेज में हेवी ब्लास्टिंग नहीं होनी चाहिए. वहीं पानी की समस्या को भी ध्यान देने की जरूरत है. मजदूरों का आईकार्ड भी बनने और मेडिकल की सुविधा देने की मांग की गई. मजदूरो ने कहा कि लोकल सेल के बिक्री में प्रतिदिन 100 ट्रक लोडींग नहीं होती है तब तक रेल के रेक/बोगी का लोडींग दिया जाए. 

 

वार्ता में जीएम ने सभी मांगों पर उच्च अधिकारियों से बात करनी की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों के कल्याण एवं हित के लिए सीसीएल प्रतिबद्ध हैं. जीएम ने कहा कि यहां पर नया एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन रहा है जिससे की रजरप्पा प्रोजेक्ट का लाइफ करीब 20 साल ज्यादा बढ़ेगा. 

 

जीएम राजीव सिंह ने लोगों से एक अनुरोध किया की धावैया गांव में जितने भी रैयत लोग हैं, जिनकी जमीन परीयोजना में जानेवाली है. वो अपना कागज लेकर कर ऑफिस में आए. रैयतों का जो भी उचित मुआवजा और नौकरी का बनता है. वह उनको मिलेगा. हम सभी मिलकर के रजरप्पा परीयोजना को और आगे की तरफ ले चलेंगे. 

 

वार्ता में कयूम अंसारी, कोलेश्वर महतो, रवि मुंडा, करमचंद महती, चितरंजन महतो, पिंटू करमाली, भुनेश्वर महतो, पति करमाली, गणेश्वर महतो, क्रांति करमाली, बसंत करमाली, धरमु महतो, मोहरलाल महतो, नरेश महतो, मंगरा मांझी, हीरालाल करमाली, सोहन महतो, उमेश महतो, रामदास महतो, राजेन्द्र महतो, बसंत केवट, मोहन मांझी, शंकर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही