Search

 
 
 

Chaibasa News: बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, लोको पायलट सम्मानित

रथ यात्रा के अवसर पर पूर्व तट रेलवे द्वारा संचालित 08567 बरबिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बुधवार सुबह बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने लोको पायलट और रेल कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं.
 

Nowamundi (Amit Kumar): रथ यात्रा के अवसर पर पूर्व तट रेलवे द्वारा संचालित 08567 बरबिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बुधवार सुबह बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने लोको पायलट और रेल कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. 


इस मौके पर पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उपमुखिया गोबरधन चौरसिया, स्थानीय ब्लॉगर विक्की ब्लॉग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. सभी ने विशेष ट्रेन के संचालन पर रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया.यह विशेष ट्रेन बरबिल से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर बड़ाजामदा, नोवामुंडी, बांसपानी, डांगोआपोसी, देवझार, नयागढ़, केंदुझार, हरिचंदनपुर, जाखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और सखीगोपाल सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचती है.


वापसी में 08568 पुरी-बरबिल रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन 16 और 24 जुलाई को संचालित होगी. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से बड़ाजामदा, नोवामुंडी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ यात्रा में शामिल होने के लिए सीधी रेल सुविधा मिली है. उन्होंने रेलवे के इस सराहनीय निर्णय की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे विशेष ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही