Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में हर साल बढ़ रहा जॉब पानेवाले छात्रों का ग्राफ

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज ने कम समय में ही वोकेशनल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. छात्रों को वोकेशनल शिक्षा देने के साथ ही कॉलेज प्रबंधन उन्हें जॉब दिलाने की दिशा में लगातार सफलता हासिल कर रहा है. कॉलेज में हर साल देश की कई जानी-मानी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं. पिछले तीन शैक्षणिक सत्र के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाये, तो कॉलेज में कैंपस ड्राइव के माध्यम से जॉब पाने वाले विद्यार्थियों का ग्राफ साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है. इसके अलावा शेष कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-has-been-performing-well-in-sports-chances-of-getting-better-points-from-naac/">चाईबासा

: खेल में कोल्हान विश्वविद्यालय का रहा है बेहतर प्रदर्शन, नैक से बेहतर प्वाइंट मिलने की संभावना

तीन साल में 316 छात्रों का प्लेसमेंट

पिछले तीन शैक्षणिक सत्र के दौरान कैंपस ड्राइव के आंकड़े बताते हैं कि अब तक कॉलेज के 316 छात्र-छात्राओं को ड्राइव के माध्यम से जॉब मिल चुका है. इसके अलावा शेष अधिकांश विद्यार्थी चांडीगढ़ यूनिवर्सिटी, किट्स भुवनेश्वर, नालंदा यूनिवर्सिटी, एनआईटी, लिलॉयड बिजनेस स्कूल समेत अन्य बड़े संस्थानों में स्नातकोत्तर आदि की शिक्षा ग्रहण करने चले जाते हैं. पिछले तीन वर्ष के दौरान कैंपस ड्राइव के माध्यम से वर्ष 2019-20 के दौरान 22 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला. वर्ष 2020-21 के दौरान 40 विद्यार्थियों ने जॉब पाया है. वहीं वर्ष 2021-22 में अब तक 31 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-saint-robert-high-school-became-aware-of-the-provisions-of-the-pocso-act/">जमशेदपुर

: पोक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत हुए संत रॉबर्ट हाई स्कूल के छात्र
[caption id="attachment_531142" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Dr.-Meeta-Jakhanwal.jpg"

alt="" width="600" height="495" /> प्राचार्या डॉ मीता जखनवाल.[/caption]

कॉलेज में ये कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं

टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट, नाल्को, अर्बन बाजार, केके सीए फर्म, कैप जेमिनी, क्लाउड्स इंस्टा 24, जोहो एवं अन्य. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीता जखनवाल ने बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वोकेशनल शिक्षा देने के साथ ही हम उनका प्लेसमेंट कराने की दिशा में हरसंभव प्रयास करते हैं. कॉलेज के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बीसीए स्नातक छात्र तो आगे चल कर एमटेक तक की डिग्री हासिल कर अपना करियर संवार रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही