Search

 
 
 

दो दिवसीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग

 
Ranchi: 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, यूथ बालक-बालिका रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेलगांव में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे, विशिष्ट अतिथि झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे, झारखंड साइकिलिंग वूशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने फ्लैग ऑफ एवं गुब्बारा उड़ा कर किया. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया. बता दें कि पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. आयोजन को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जितेंद्र महतो समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -मौलाना">https://lagatar.in/maulana-arshad-madani-lashed-out-at-bulldozer-action-waqf-bill-said-the-country-is-being-made-hell-for-muslims/">मौलाना

अरशद मदनी  बुल्डोजर एक्शन, वक्फ बिल पर बरसे, कहा, देश को मुसलमानों के लिए जहन्नम बनाया जा रहा है

पहले दिन के स्पर्धा के परिणाम

आई. टी.टी सब जूनियर बालिका वर्ग 5 कि.मी निकिता सोरेंग (रांची) - स्वर्ण पदक मिनी हेंब्रम (रांची) - रजत पदक अनीता कुमारी ( रांची) - कांस्य पदक अंजली एक्का (रांची) - कांस्य पदक   आई. टी. टी यूथ बालक 6 कि. मी सूत्व रिजु (रांची) - स्वर्ण पदक महाकाल नारायण सीजुई( सरायकेला) - रजत पदक समीर अंसारी (पाकुड़) - कांस्य पदक राजकुमार (पाकुड़) - कांस्य पदक मास स्टार्ट बालक अंडर 16(10 कि. मी) पवन उरांव (रांची) - स्वर्ण पदक निखिल लोहार (रांची) - रजत पदक शुभम कुमार (रांची) - कांस्य पदक अर्जुन कुमार (रांची) - कांस्य पदक इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/nda-will-be-ahead-by-60-in-ranchi-lok-sabha-constituency-sanjay-seth/">रांची

लोकसभा क्षेत्र में 6:0 से आगे रहेगा एनडीए- संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही