Search

 
 
 

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद, 8 जवान हुए थे घायल

खबरों के अनुसार  भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में आठ जवान घायल गये थे. इलाज के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद हो गये.
 

Jammu/Kasmir :  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला स्थित सिंहपोरा क्षेत्र में टेररिस्टों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार से जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के जवान हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद हो गये हैं.

 

 

खबरों के अनुसार  भारतीय सेना द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन TRASHI-I के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में आठ जवान घायल गये थे. इलाज के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद हो गये.  

 

बताया जाता है कि  हवलदार गजेंद्र सिंह ने आतंकियों के हमले के बीच अपने घायल साथियों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे. इस साहस के लिए उन्हें सेना द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया.

 

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) सहित सेना के सभी जवानों ने हवलदार गजेंद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. ग्रेनेड  हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है. 


 
किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के क्रम में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों के फंसने की खबर है. सुरक्षाबलों ने इलाके में चारों तरफ से  घेरा डाल दिया है.   

 ⁠
 
अधिकारियों के अनुसार किश्तवाड़ में सुरक्षा बल आतंकियों के हर संभावित कदम पर नजर रख रहे हैं. इलाके में  सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही