Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस में शिकायत निवारण समिति का पुनर्गठन, DGP तदाशा मिश्रा बनीं अध्यक्ष

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संबंधित शिकायतों के निष्पादन के लिए गठित पुलिस शिकायत निवारण समिति का पुनर्गठन किया है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई.

इसे भी पढ़ें...


जारी आदेश के अनुसार झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) असीम विक्रांत मिंज और पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज को समिति का सदस्य नामित किया गया है.


पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से जुड़े शिकायतों और सेवा संबंधी मामलों के प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से समिति का पुनर्गठन किया गया है. यह समिति प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण की दिशा में कार्य करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही