Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 663 यात्री से 6.32 लाख का जुर्माना वसूला

पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन-रात चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
 
Dhanbad: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन-रात चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
अभियान के दौरान कुल 663 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माने के रूप में 6,32,595 रुपये की वसूली की गई. साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई.
टिकट जांच अभियान के तहत धनबाद मंडल की विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी व्यापक जांच की गई. अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा से पहले टिकट खरीदे.
धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें. इससे अनावश्यक जुर्माने और कार्रवाई से बचा जा सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही