Search

 
 
 

Dhanbad News: 3 जुलाई को CM हेमंत ट्रांसमिशन लाइन का करेंगे लोकार्पण, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 जुलाई को रांची के प्रोजेक्ट भवन से 220 केवी दुमका-गोविंदपुर ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन के जरिए लोकार्पण करेंगे.
 
Dhanbad: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 जुलाई को रांची के प्रोजेक्ट भवन से 220 केवी दुमका-गोविंदपुर ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन के जरिए लोकार्पण करेंगे. इस परियोजना के शुरू होने से धनबाद समेत संताल परगना के कई जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी.
उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) द्वारा पूर्ण की गई विभिन्न ग्रिड सबस्टेशनों एवं संचरण लाइनों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे. इसी क्रम में 220 केवी दुमका-गोविंदपुर संचरण लाइन भी राष्ट्र को समर्पित की जाएगी.
उपायुक्त ने बताया कि इस संचरण लाइन के चालू होने से दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, धनबाद तथा आसपास के क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा. इससे बिजली व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इसी कार्यक्रम में 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन अमड़ापाड़ा (जियापानी) – पाकुड़, 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन सुरदा – पूर्वी सिंहभूम तथा 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन नारायणपुर – जामताड़ा का भी लोकार्पण करेंगे. यह परियोजना राज्य की विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही