Search

Jharkhand: गंभीर मामलों में भी सुस्त दिख रहे पुलिस कप्तान, नॉर्थ-ईस्ट नागरिकों से जुड़े मुद्दे पर पुलिस मुख्यालय नाराज

Ranchi : उत्तर-पूर्वी राज्यों के नागरिकों से जुड़े संवेदनशील मामलों पर मांगी गई रिपोर्ट को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिलों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है. बताया जा रहा है कि कई बार निर्देश और अनुस्मारक भेजे जाने के बावजूद जिलों से अपेक्षित जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई.
 
इसे भी पढ़ें...

सूत्रों के अनुसार यह मामला नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव संबंधी शिकायतों, उनके निवारण की व्यवस्था और पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों से जुड़ा है. इस संबंध में केंद्र स्तर पर राज्यों से जानकारी मांगी गई थी, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को आवश्यक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था.

हालांकि बार-बार स्मरण पत्र जारी किए जाने के बावजूद कई जिलों से रिपोर्ट नहीं पहुंची. इसे लेकर मुख्यालय ने चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.

जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाने, शिकायतों के निस्तारण और ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई का विवरण शामिल किया जाना है. अब मुख्यालय ने जिलों को जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि समेकित जानकारी आगे भेजी जा सके.

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब संवेदनशील और प्राथमिकता वाले मामलों में भी रिपोर्टिंग समय पर नहीं हो रही है, तो जवाबदेही किस स्तर पर तय होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही