Search

 
 
 

Dhanbad News: 17 करोड़ की लागत से G+6 बिल्डिंग का निर्माण शुरू, एक ही छत के नीचे होंगे 4 थाने

शहर की पुलिस व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और हाईटेक होने जा रही है. धनबाद के सदर थाना परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
 
Dhanbad: शहर की पुलिस व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक, व्यवस्थित और हाईटेक होने जा रही है. धनबाद के सदर थाना परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस भवन में विभिन्न थानों और विशेष पुलिस इकाइयों को एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी.
नए भवन में महिला थाना, ट्रैफिक थाना, साइबर थाना, एसटी/एससी थाना तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को एक ही छत के नीचे स्थानांतरित किया जाएगा. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की.
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवाओं को एकीकृत करना है ताकि लोगों को अलग-अलग थानों और इकाइयों के लिए भटकना न पड़े. एसएसपी ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह जी+6 अत्याधुनिक भवन सदर थाना परिसर की तस्वीर बदल देगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परिसर पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने, मामलों के त्वरित निष्पादन, बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह परियोजना धनबाद पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही