Search

Jharkhand : 30 डॉक्टर बनेंगे मास्टर ट्रेनर, 29 लाख खर्च कर सुधारी जाएगी क्रिटिकल केयर व्यवस्था

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य के अस्पतालों में गंभीर मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए रिम्स में डॉक्टरों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कार्यक्रम पर करीब 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इस ट्रेनिंग में राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों के 30 डॉक्टर हिस्सा लेंगे. इनमें जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, दुमका और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शामिल हैं.
 
इसे भी पढ़ें...

ट्रेनिंग के दौरान डॉक्टरों को सिखाया जाएगा कि गंभीर हालत में मरीजों का इलाज कैसे बेहतर तरीके से किया जाए. इसमें हार्ट अटैक, वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की देखभाल, दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज और इमरजेंसी स्थिति से निपटने जैसी बातें शामिल होंगी.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ट्रेनिंग लेने वाले डॉक्टर बाद में अपने अस्पतालों में दूसरे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे. इससे राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था और मजबूत होगी. यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा. पहला बैच 13 से 17 जुलाई और दूसरा बैच 20 से 24 जुलाई तक ट्रेनिंग लेगा.

रिम्स के क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार भट्टाचार्य को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से गंभीर मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही