Search

Jharkhand News : CM हेमंत 151 डॉक्टर समेत 262 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी झारखंड स्वास्थ्य विभाग में चयनित हुए 262 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 151 विशेषज्ञ चिकित्सक, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं. इस संबंध में प्रोजेक्ट भवन सभागार में सुबह 11 बजे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा.
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 11 हजार अतिरिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सशक्त और व्यवस्थित नहीं हो जाती, तब तक वे चैन से बैठने वाले नहीं हैं.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही