Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारातियों के स्वागत में रह गयी कमी, तो गुस्से में शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

Jamui: कोरोना की दूसरी लहर ने जुमदगी की रफ्तार को थाम दी है. जिससे कई काम ठप पड़े हैं. ऐसा ही कुछ शादियों का भी हाल है. कुछ शादियां तो टल गयी हैं, लेकिन जो हो रही हैं उनमें सैकड़ों लोग इकट्ठा हो रहे हैं. कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन तो हो ही रहा है. साथ ही कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो हैरान करने वाली हैं. एक ऐसा ही मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आया है. जहां शादी के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना घटी. दूल्हा अचानक मंडप छोड़कर भाग गया और शादी करने से इनकार करने लगा.

दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. वर और वधू पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे. मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला सुलझा और फिर शादी करायी गयी. साथ ही दोनों पक्ष के बीच बॉन्ड बनवाया गया. दूल्हे पक्ष के लोगों को सख्त हिदायत दी गयी कि लड़की को किसी भी तरह से प्रताड़ित करने पर उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

थाना में दोनों पक्ष की हुई बैठक, तब हुआ सुलह

बिहार जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी थी. 9 मई को मुंगेर जिला के सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ शादी होनी थी. नीतीश कुमार दूल्हेस के रूप में राज धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे. शादी की तैयारी हो चुकी थी. दूल्हेल राजा मंडप में बैठे थे. अचानक से दूल्हेु राजा को पता चला कि दुल्हंन पक्ष के लोगों ने बारातियों का ठीक से स्वाकगत नहीं किया. ना ही समय पर भोजन दिया. फिर क्याक था दूल्हेय राजा को गुस्सा आ गया और नाराज होकर मंडप छोड़कर भाग गए. कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.

आनन-फानन में लक्ष्मी.पुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को घटना की सूचना दी गयी. मौके पर पहुंचे थानाध्योक्ष ने दूल्हे की खोजबीन शुरू की. कुछ देर बाद मटिया बाजार से पुलिस ने दूल्हे को खोज निकाला. पुलिस दूल्हास को लेकर थाना पहुंची. जहां दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए राजी किया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही