Search

 
 
 

हजारीबाग में एक घर में फर्श हो रहा गर्म, भूगर्भशास्त्री करेंगे जांच

 

मोहडर गांव के होरिल साव का है घर

Hazaribagh: हजारीबाग में कटकमदाग प्रखंड के मोहडर गांव में होरिल साव के घर में जमीन गर्म होने का मामला सामने आया है. हजारीबाग-चतरा रोड पर स्थित इस घर में एक जगह जहां से सीढ़ियां ऊपर जाती हैं वहीं पर फर्श अचानक गर्म होने लगी है. इस घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं. 

थाने को सूचित किया

बताया जाता है कि उन्होंने इसकी सूचना कटकमदाग थाने और अंचल के अधिकारियों को  दे दी है. जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. घर का वह स्थान जहां धरती गर्म हो रही है अधिकारियों ने उसके चारों और मिट्टी से उसकी घेराबंदी कर उसमें पानी डाल दिया. घरवालों को बताया कि कल मामले के जानकार और भूगर्भशास्त्रियों को यहां बुलाया जाएगा. तभी कारणों का पता चलेगा.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें-  पूर्वी-पश्चिम">https://lagatar.in/yas-effect-more-in-east-west-singhbhum-seraikela-kharsawan-gumla-khunti-simdega-preparations-complete/69685/">पूर्वी-पश्चिम

सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी, सिमडेगा में “यास” का असर ज्यादा, तैयारियां पूरी      

घटना की सूचना जब फैली तो देखनेवालों की भीड़ लग गयी. तब घरवाले घर बंद कर कहीं दूसरी जगह चले गये. लगातार टीम ने घटनास्थल की पड़ताल की और लोगों से पूछताछ की. इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि आसपास ऐसी किसी घटना के बारे में उन्हें नहीं पता है. इस इलाके की यह पहली घटना है. वैसे ग्रामीण इसे किसी प्राकृतिक आपदा या भूत प्रेत से नहीं जोड़ रहे हैं. उनका मानना है कि हो सकता है जमीन के अंदर गंधक या मीथेन के स्रोत हों. सरकार को इसका पता लगाना चाहिए.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-gives-instructions-regarding-maintenance-power-system-yas-cyclone/69639/">धनबाद

DC ने यास साइक्लोन को लेकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये निर्देश       

इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/relief-to-farmers-sale-of-watermelon-started-in-ranchi-facilitation-centers/69617/">

 किसानों को राहत : रांची के सुविधा केंद्रों में शुरू हुई तरबूज की बिक्री      

इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-reveals-office-robbery-in-ecom-express-courier-6-arrested/69847/">रांची

पुलिस ने किया ईकॉम एक्सप्रेस कूरियर में ऑफिस लूटकांड का खुलासा,6 गिरफ्तार     

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही