Anant Kumar
Bermo (Bokaro) : कोरोना की दूसरे लहर में संक्रमण और मृत्यु दर बहुत अधिक है. यह हर जगह देखा जा रहा है कि सरकार का आंकड़ा और श्मशान घाट के आंकड़े में अंतर है. बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड में पिछले 20 दिनों में 80 लोगों की मौत हुई है. मरने वाले सभी लोग स्वस्थ थे और उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी. सभी की उम्र 25 से 60 साल के बीच थी. सभी को सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत थी. संदेह है कि सभी की मौत कोरोना से हुई. लेकिन कोरोना की जांच नहीं होने की वजह से इसके साक्ष्य नहीं हैं.
इन 20 दिनों में गोमिया में कोरोना से मौत का सरकारी आंकड़ा 8 है. बोकारो जिला के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने बताया कि जिले में पिछले वर्ष से लेकर 10 मई तक गोमिया में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना से पहली मौत गोमिया के साड़़म गांव में ही हुई थी.
इसे भी पढ़ें – जिनके 350 करोड़ डूबे, उनमें 22 लोग, कुल शेयर 9.40 करोड़, पक्के में एक शेयर की कीमत 2 रुपये
एक ही गांव के छह लोगों की मौत हुई
जिन 80 लोगों की मौत हुई है, उनमें कई पिता-पुत्र हैं. घर के एक सदस्य की मौत के कुछ दिन बाद दूसरे सदस्य की भी मौत हो गई. एक ही गांव में छह लोगों की भी मौत की घटना हुई है. इनमें से किसी भी मौत के मामले में कोरोना की जांच नहीं की गई. शव का अंतिम संस्कार भी गांव को लोगों ने अपने तरीके से कर दिया है. इन कारणों से गोमिया के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण बढ़ता जा रहा है.
झिरकी गांव में 8 दिन में 10 लोगों की हुई है मौत
20 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच सिर्फ प्रखंड के झिरकी गांव के अब्दुल गफार (48 वर्ष), मो. इलियास (49 वर्ष), ताहिर हुसैन (50 वर्ष), सरताज की मां (55 वर्ष), शफीक (65 वर्ष), मुख्तार अंसारी (68 वर्ष), हक बाबू की मां (62 वर्ष), शफीक की बहु (35 वर्ष), सजर अंसारी (30 वर्ष) और सिराजउद्दीन असांरी 52 की मौत हो गई.
किस तारीख को हुई किनकी मौत
तारीख | नाम | उम्र | गांव का नाम |
20 अप्रैल | त्रिलोकी प्रजापति | 45 साल | गैरजमरूआ बस्ती |
21 अप्रैल | रौशन सिंह व शशि गुप्ता | – | ससबेड़ा पश्चिमी |
21 अप्रैल | संजय वर्मा | – | खम्महरा, गोमिया |
21 अप्रैल | महेश रविदास | भदवाखेत | |
21 अप्रैल | बनवारी ला | खुदगड़ा | |
22 अप्रैल | राजकुमार गुप्ता | 35 साल | स्वांग-वन वी |
22 अप्रैल | बैजनाथ यादव | 40 साल | चौधरी टोला |
22 अप्रैल | हारू मानिक की पत्नी | ससबेड़ा पश्चिमी | |
23 अप्रैल | गीरिश मिश्रा | TTPS के अभियंता | |
23 अप्रैल | सुरेश प्रसाद | होसिर नैया | |
23 अप्रैल | एसपी चौधरी | TTPS के रिटायर अभियंता | |
24 अप्रैल | दिवाकर लाल रंजन | 35 साल | साड़म हरिजन टोला |
24 अप्रैल | अभय कुजूर | खम्हरा | |
24 अप्रैल | विनोद प्रसाद की पत्नी | ससबेड़ा | |
24 अप्रैल | सरयू पासवान की पत्नी | कोठीटांड़ | |
24 अप्रैल | सुनीता देवी | 40 साल | स्वांग पुराना माइनर्स |
25 अप्रैल | सहाबुद्दीन अंसारी | असनापानी, कथारा | |
25 अप्रैल | प्रह्लाद शर्मा | गोमिया | |
25 अप्रैल | दिवेश की मां | गोमिया | |
25 अप्रैल | देवनारायण महल | तुलबुल | |
26 अप्रैल | हारू मानिक की बहू | ससबेड़ा पश्चिमी | |
26 अप्रैल | अर्जुन पासवान | स्वांग बस्ती | |
26 अप्रैल | शंकर चौहान | करमटिया | |
26 अप्रैल | उपेंद्र कुमार | 25 साल | ससबेडा पूर्वी |
26 अप्रैल | रामा पासवान | गोमिया कुम्हार टोला | |
26 अप्रैल | चंद्रवेद पासवान | कोठीटांड | |
26 अप्रैल | उपेंद्र यादव | खुदगडा | |
26 अप्रैल | सरयू मंडल | 65 साल | होसिर लोहार टोला |
इसके अलावा 27 अप्रैल को साडम बंगाली टोला के स्व. तापस कुमार डे के पुत्र सुब्रतो कुमार डे (26 वर्ष), होसिर स्थित हिन्द बसेरा होटल के मालिक सुभाष साव (55 वर्ष) की मौत हो गई.
वहीं 28 अप्रैल को चिदरी चलियाटांड़ गांव के मुकेश कुमार महतो, स्वांग के जयप्रकाश झा स्वांग, 29 अप्रैल को होसिर लोहार टोला के दिलीप साव (54 वर्ष), नर्स शांति देवी, होसिर ब्राम्हण टोला के रामजी पांडेय (65 वर्ष), केरी गांव के झारखंड आंदोलनकारी रामदास सोरेन की पत्नी. 30 अप्रैल को स्वांग पुराना माइनर्स के स्व. सुन्दरलाल मल्हार की पत्नी मुनी देवी (45 वर्ष).
1 मई को साडम बंगाली टोला के अचिंत कुमार आस (45 वर्ष), साड़म बंगाली टोला की पुष्पा बाला (60 वर्ष), स्वांग पुराना माइनर्स के टोकन भुइयां (35 वर्ष), अविनाश कुमार (30 वर्ष).
2 मई को गोमिया महतो टोला निवासी अधिवक्ता सुखदेव रवानी (50 वर्ष), होसिर ब्राम्हण टोला के महेंद्र तिवारी (44 वर्ष). 3 मई को बारीडारी के राजेश महतो (30 वर्ष), स्वांग महावीर स्थान खीरवा कुमार (55 वर्ष) की मौत हुई थी.
04 मई को स्वांग सेंट्रल स्कूल के निकट के रामसेवक राम (63 वर्ष), 05 मई को होसिर लरैयाटांड के विजय प्रसाद (45 वर्ष), 06 मई को देवेन्द्र बर्मा (50 वर्ष), होसिर की सुषमा कुमारी (30 वर्ष) (दोनों सरकारी शिक्षक), गोमिया सिंगली टोला के धर्मनाथ रवानी (60 वर्ष), शिशुपाल पासवान की 70 वर्षीय मां, गोमिया के महतो टोला के सुखदेव राम रवानी (45 वर्ष), और कंडेर के डीलर चमन मुण्डा व हजारी के रामू प्रसाद (26 वर्ष) की मौत हो गई थी.
07 मई साड़म नहर पथ के सत्येन्द्र उपाध्याय (45 वर्ष), चिदरी चलियाटांड के बासुदेव विश्वकर्मा की मां व स्वांग केन्दवा टोला के गेन्दलाल पासवान, 08 मई को साड़म हरिजन टोला के डीलर दीपक कुमार दास (39 वर्ष), साड़म नहर पथ के ही सत्येन्द्र उपाध्याय के भाई मनोहर उपाध्याय (50 वर्ष) व स्वांग पुराना माइनर्स के भीम कुमार (65 वर्ष), 09 मई को होसिर लरैया टांड के रामदेव प्रसाद (70 वर्ष). 5 मई को रामदेव प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद की भी मौत हो गई थी. इसके अलावा चतरोचटी के तुलसी पंडित की पत्नी (48 वर्ष), डीएवी स्वांग के शिक्षक ठाकुर एस के सिंह, स्वांग महावीर स्थान के शंकर निषाद (45 वर्ष), होसिर लरैयाटांड के रामदेव प्रसाद की मौत हुई है. रामदेव प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद की मौत 5 मई को हो गई थी. 10 मई चतरोचटी के मनोज केशरी (48 वर्ष) की मौत हो गई है.