Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरानी संसद में लोकसभा व राज्यसभा सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र आज मंगलवार को दूसरा दिन है. दूसरे दिन नये संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी 795 सदस्य (लोकसभा को 545 और राज्यसभा के 250 सांसद) ने ग्रुप फोटो खिंचवाया. इस दौरान तीन तस्वीरें ली गयीं. पहली तस्वीर लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य, दूसरी में राज्यसभा सदस्य और तीसरी तस्वीर में लोकसभा के सदस्य हैं. फोटो शूट में उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मल्लिकाअर्जुन खरगे सहित अन्य शामिल हुए. (पढ़ें, इंटर">https://lagatar.in/inter-district-football-competition-final-match-between-godda-and-jamshedpur-at-ranka-high-school/">इंटर

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल प्रतियोगिता : रंका हाई स्कूल में गोड्डा व जमशेदपुर के बीच फाइनल मैच)

सेंट्रल हॉल में जुटे दोनों सदनों के सभी सांसद

फोटो सेशन के बाद देश की समृद्ध संसदीय विरासत का जश्न मनाने के लिए दोनों सदनों के सभी सांसद सेंट्रल हॉल में जुटे हैं.  बता दें कि सदन के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से और राज्यसभा में 2 बजकर 15 मिनट से कार्यवाही शुरू होगी. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-is-ours-ours-sonia-gandhi/">महिला

आरक्षण विधेयक हमारा है, अपना है : सोनिया गांधी

संसद की नयी इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया

संसद की नयी इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया है. लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि नयी दिल्ली स्थित भूखंड संख्या 118 में संसद भवन की परिसीमा में एवं मौजूदा संसद भवन के पूर्व में स्थित संसद की नयी इमारत, जिसके दक्षिण में रायसीना रोड और उत्तर में रेड क्रॉस रोड है, उसे ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-five-girls-drowned-when-they-went-to-take-bath-in-the-pond-for-karma-puja/">गिरिडीह

: करमा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गयी पांच बच्चियां डूबीं, चार की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही