Search

 
 
 

जुलाई 2021 में  GST संग्रह 1.16 लाख करोड़ पहुंचा, जुलाई 2020 से 33 फीसदी ज्यादा

 
 NewDelhi : जुलाई 2021 में राजस्व एवं वस्तु कर (GST)संग्रह 1.16 लाख करोड़ पहुंच गया है. यह   पिछले साल इसी माह यानी जुलाई 2020 से 33 फीसदी ज्यादा है. पिछले माह जून 2021 में  राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ से नीचे रहा था. ताजा GST कलेक्शन पिछले माह से करीब 20 फीसदी ज्यादा आंका गया है. पिछले माह सकल जीएसटी राजस्व संग्रह ₹92,849 करोड़ हुआ था. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-targeted-pm-modi-tweeted-july-is-gone-but-there-is-shortage-of-vaccine/121218/">राहुल

गांधी ने किया पीएम मोदी को टारगेट,  ट्वीट किया,  जुलाई चला गया है,  वैक्सीन की कमी नहीं गयी  

 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 के बीच दाखिल GSTR-3B रिटर्न से  आंकड़ा आया सामने 

इसमें CGST ₹16,424 करोड़, SGST₹20,397, IGST ₹49,079 करोड़ (माल के आयात पर  ₹25,762 करोड़ सहित) शामिल है. उपकर के रूप में जुलाई में ₹6,949 करोड़ (माल के आयात पर एकत्रित ₹809 करोड़ सहित) संग्रह दर्ज किया गया.   केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने उपरोक्त आंकड़े 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 के बीच दाखिल GSTR-3B रिटर्न से प्राप्त GST संग्रह के साथ-साथ IGST और उसी अवधि के लिए आयात से प्राप्त उपकर के आधार पर जारी किये हैं. बता दें कि जून से पहले लगातार आठ महीने तक जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा था. इसे भी पढ़ें : Pegasus">https://lagatar.in/pegasus-espionage-case-will-be-heard-in-the-supreme-court-on-august-5-senior-journalist-n-ram-and-others-have-filed-a-petition/121202/">Pegasus

जासूसी मामला : सुप्रीम कोर्ट में पांच अगस्त को होगी सुनवाई, वरिष्ठ पत्रकार एन राम सहित अन्य ने दायर की है याचिका

सरकार को जीएसटी संग्रह और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद 

सरकार के अनुसार जून में जीएसटी राजस्व में कमी का कारण मई 2021 के अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन से जुड़ी हुई है. उस दौरान कोरोना की दूसरी लहर को लेकर कोविड से जुड़े अंकुश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रभावी थे. इस कारण आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से सामान्य नहीं थीं. लेकिन जुलाई में जीएसटी संग्रह फिर एक बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. आने वाले त्योहारी महीनों में सरकार को जीएसटी संग्रह और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में जीएसटी में बढ़ोतरी 45 से 53 फीसदी तक रही है. महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में भी कोरोना काल की बंदिशों में ढील के साथ जीएसटी वसूली में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. हालांकि यूपी में यह वृद्धि 18 फीसदी रही है. गुजरात, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी आर्थिक गतिविधियां और उपभोग बढऩे के संकेत हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही