Search

 
 
 

गुआ : सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनों ने की मां विपद्तारिणी पूजा

 
Gua : गुआ कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सुहागिनों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलवार को मां विपद्तारिणी की पूजा अर्चना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर तथा लाल धागा बांधकर अपने-अपने परिवारों की विपदा हरने की मां विपद्तारिणी से कामना की. उन्होंने मंगल कामना करते हुए माता से मांगा कि हमारे या हमारे परिवारों के ऊपर कभी भी कोई मुसीबत ना आए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-19-found-positive-including-tmhs-doctor-policeman-83-active-cases/">जमशेदपुर

: उलीडीह से यौन शोषण का आरोपी धराया
पूजा करने के बाद मंदिर के पुजारी ने मां विपद्तारिणी की कथा सुनाई. पूजा के अंत में सभी सुहागिनों ने एक दूसरे के मांग में सिंदूर भरा. ऐसा माना जाता है कि मां विपद्तारिणी की पूजा-अर्चना करने से किसी भी प्रकार का संकट या मुसीबत दुर हो जाता है. इस मौके पर गुआ एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में सुहागिन महिलाओं एवं श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही