Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा : ईद पर्व धूमधाम से मना, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार को गुवा के मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान अंजुमन इस्लामिया के नमाजियों ने देश के अमन चैन के साथ भाईचारे की दुआ मांगी. ईद उल फितर का त्योहार सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया. इस दौरान गुवा के मस्जिद में सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा की. ईद के मौके पर अमन चैन को लेकर गुवा थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने पूरे दलबल के साथ मस्जिद में तैनात रहे. नमाज अदा के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. उसके बाद लोगों के बीच सेवइयां बांटी गई. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/ats-arrested-rahul-dubey-of-aman-sahu-gang/">अमन

साहू गिरोह के राहुल दुबे को ATS ने रामगढ़ से किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/GUA-EID-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं कल्याण नगर में युवा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्टॉल लगाकर आने जाने वाले लोगों के बीच सेवइयां वितरण किया. ईद के मौके पर सबसे ज्यादा खुशी छोटे-छोटे बच्चों मैं देखने को मिली. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में भी ईद की नमाज अदा कर पुरखों को याद कर ईद की अमन-चैन की दुआ मांगी गई. इस दौरान इस मौके पर मोहम्मद मुबारक, शादाब खान, सैयद राजू, नसीम अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद असलम, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद शब्बीर खान, नाजिम अंसारी सहित अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-15-naxalites-of-cpi-maoist-organization-surrendered/">चाईबासा

: भाकपा माओवादी संगठन के 15 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

नोवामुंडी : जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-EID.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी जामा मस्जिद मे अंजुमन सचिव मोहमद यासीन की अध्यक्षता मे ईद कि नमाज हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराई गई. अंजुमन मुस्लीमीन कमिटि नोवामुंडी के ईदगाह मे ईद-उल-फित्र कि नमाज जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना हासिम रजा सैफी के द्वारा पढ़ाई गई. जिसमे ईमाम हासिम रजा सैफी ने समस्त आमजनो कि सुख-सम्मती कि दुआ कि दो टुक मे कहा कि यह त्योहार आपस मे भाईचारे का प्रतिक देता है. पुरे रमजान के महिनें रोजे रखकर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अल्लाह(खुदा)को राजी करते है. ईस्लामिक ग्रंथ कुरान मे यह जिक्र है कि जिसने रमजान के पाक माह मे रोजे रखकर अमन चैन कि दुआ कि उसकी दुआ अल्लाहपाक कबुल करते हैं. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/after-gaurav-vallabh-congress-spokesperson-rohan-gupta-also-joined-bjp/">गौरव

वल्लभ के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रहे रोहन गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गये
ईदगाह मे मजिस्टेड एवं पुलिस प्रशासन विधि-व्यवस्था मे प्रतिनियुक्त थे.नमाज अदा करने सचिव मो. यासीन, नाईफ सचिव मो. शमसाद, मो.फईम, नाईफ सदर एसजेड अहमद, अब्दुल अमीन, कुतुबुद्दीन खान, केशीयर तनबीर अखतर, नाईफ केशीयर मो.सब्बीर इनके साथ सबरुल्लाह, मो. कौशर, मो. साबीर, मो.आफताब, मो. फईम, मो. शहबाज, मो. तबरेज, मो. मुनतजीर, मो. समीर, मो. ईमरान, आजाद खान उर्फ जुम्मन आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-15-naxalites-of-cpi-maoist-organization-surrendered/">चाईबासा

: भाकपा माओवादी संगठन के 15 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

मझगांव व खड़पोस ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Majhgano-EID.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Majhgaon (Md Wasi) : प्रखंड के मझगांव व खड़पोस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्यौहार. गुरुवार को ईद के  मौके पर ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई. त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी. लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी. मझगांव प्रखंड  के मझगांव ईदगाह में मझगांव के जामे मस्जिद के पेशेएइमाम हजरत मौलाना सैय्यद हबीबुर्रहमान कासमी  व खड़पोस ईदगाह में मौलाना खलिल्लुर्रहमान ने  ईद -उल फितर की नमाज पढ़ाई. दोनों ईदगाह में सुबह 7:30 ईद का नमाज अदा की गई. नमाज अदा के पहले मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में खुदा अपने बंदों को बहुत ज्यादा नवाजता है. और उसके दुआओं को आसानी से कबूलता है. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/six-children-killed-20-injured-as-school-bus-overturns-in-haryana/">हरियाणा

में स्कूल बस पलटने से छह बच्चों की मौत, 20 घायल
अल्लाह ताला एक महीना का मेहनत ईद के दिन उसका अजर आता फरमाते हैं. एक महीने रमजान  की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी. इस मौके पर  ईदगाहों में के क्षेत्र के हजारों की संख्या रोजेदारों ने हिंदुस्तान और पूरे दुनिया के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे. बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था. ईदगाह परिसर जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे. शांति व्यवस्था के लिए मझगाव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने पुलिस बल के साथ जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/grand-procession-will-be-taken-out-on-sarhul-festival-there-will-be-power-cut-in-ranchi-from-3-oclock/">सरहुल

पर्व पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रांची में तीन बजे से बिजली रहेगी गुल

नोवामुंडी : ईद पर समाजसेवी ने गरीब बच्चों के बीच बांटे वस्त्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-EID-Kapda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : ईद के अवसर पर गुवा में समाजसेवी सह युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने जरूरतमंत बच्चों के बीच वस्त्र एवं लच्छा का वितरण किया. साथ ही ईद की बधाई दी. इस मौके पर सलीम कुरैशी ने कहा कि वैसे जरूरतमंद बच्चे जिनके माता-पिता काफी गरीब और असहाय हैं वैसे बच्चे के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करते हुए ईद के मौके पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यह छोटा सा प्रयास है. ताकि बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ खुशी-खुशी ईद मना सके. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-driver-died-four-laborers-injured-after-tractor-overturned-in-itor-village/">चक्रधरपुर

: ईटोर गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत, चार मजदूर घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही