Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : सिंहपुरा व ज्वालकांटा में कई सालों से खराब है हाई मास्ट लाइट

Advertisement
Advertisement
Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत स्थित सिंहपुरा हाट परिसर और ज्वालकांटा चौक पर लगाई गई हाई मास्ट लाइट विगत कई सालों से खराब पड़ी है. लाइट की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. सिंहपुरा में तत्कालीन विधायक लक्ष्मण टुडू के कार्यकाल में हाई मास्ट लाइट लगाई गयी थी. वहीं, ज्वालकांटा में तत्कालीन राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू की सांसद निधि से हाई मास्ट लाइट लगाई गई थी. ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़े : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-general-manager-of-jadugoda-group-of-mines-performed-bhoomi-pujan-of-durga-puja-pandal/">जादूगोड़ा

: जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया भूमि पूजन

सप्ताहिक हाट में शाम होते ही फैल जाता है अंधेरा

विदित हो कि सिंहपुरा में सप्ताहिक हाट लगती है. चौक पर कई दुकानें भी हैं. यहां अक्सर ग्रामीणों की भीड़ रहती है. हाई मास्ट लाइट के खराब हो जाने के कारण यहां शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों जंगली हाथी भी रोजाना उपद्रव मचा रहे हैं. ऐसे में हाई मास्ट लाइट की मरम्मत जरूरी हो गई है. लेकिन इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-voters-of-booths-having-more-than-1500-voters-will-be-transferred-to-another-booth/">आदित्यपुर

: 1500 से अधिक मतदाता वाले बूथों के वोटर्स दूसरे बूथ में किए जाएंगे ट्रांसफर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही