Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : 12 अक्टूबर को बालिजुड़ी पंचायत भवन में होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 
Gudabanda : राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पंचायत स्तर पर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है. इसमें पहले चरण में 12 से 22 अक्टूबर व दूसरे चरण में 1 से 14 नवंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी में गुड़ाबांदा प्रखंड प्रशासन जुटा हुआ है. इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-fired-on-journalist-got-two-bullets/">पटना

: पत्रकार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगी

विकास योजनाओं के प्राप्त किए जाएंगे आवेदन

साथ ही नए ग्रीन राशन कार्ड व मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन प्राप्त किया जाएगा. जनता के बीच लूंगी, साड़ी और धोती व कंबल का वितरण किया जाएगा. आदिम जनजाति सदस्यों के बीच मच्छरदानी का वितरण, केसीसी आवेदन प्राप्त करना, पीडीएस के तहत राशन को आधार से लिंक कराना, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा करना समेत कई गतिविधियों का संपादन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मेडिकल">https://lagatar.in/even-after-illness-leave-will-be-given-after-taking-recommendation-of-medical-board-fury-in-jhasa-strategy-for-agitation/">मेडिकल

बोर्ड की अनुशंसा लेने के बाद ही मिलेगी छुट्टी, झासा में रोष, आंदोलन की बना रहे रणनीति

इन पंचायतों में होगा कार्यक्रम का आयोजन

बालिजुड़ी पंचायत भवन में प्रथम चरण में 12 अक्टूबर व दूसरे चरण में 12 नवंबर को शिविर लगाया जाएगा. वहीं, अंगारपाड़ा पंचायत में प्रथम चरण में 14 अक्टूबर व दूसरे चरण में 11 नवंबर, गुड़ाबांदा पंचायत में प्रथम चरण में 15 अक्टूबर व दूसरे चरण में 9 नवंबर, भालकी पंचायत में प्रथम चरण में 17 अक्टूबर व दूसरे चरण 7 नवंबर, बनमाकड़ी पंचायत में प्रथम चरण में 18 अक्टूबर व दूसरे चरण 5 नवंबर, मुड़ाकाटी पंचायत में पहले चरण में 19 अक्टूबर व दूसरे चरण में 4 नवंबर, सिंहपुरा पंचायत में पहले चरण में 20 अक्टूबर और दूसरे चरण में 3 नवंबर, फॉरेस्ट ब्लॉक में पहले चरण में 22 अक्टूबर और दूसरे चरण में 1 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cyber-awareness-program-e-rakshak-launched-at-chamber-bhawan/">रांची

: चैंबर भवन में साइबर जागरुकता कार्यक्रम,  ई-रक्षक किया गया लॉन्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही