Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : चाकुलिया से डुंगरीडीह पहुंचा 27 हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : चाकुलिया से गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत के भाखर के पास स्वर्णरेखा नदी को पार करते हुए 27 हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह डुंगरीडीह पहुंच गया है. झुंड में छोटे हाथी भी मौजूद हैं. भाखर गांव से होते हुए हाथियों का झुंड तारासपुर और ज्वालकाटा के बीच डुंगरीडीह में पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें : शाओमी">https://lagatar.in/eds-show-cause-notice-to-three-foreign-banks-including-xiaomi-india-seeks-account-of-rs-5551-crore/">शाओमी

इंडिया सहित तीन विदेशी बैंकों को ईडी का कारण बताओ नोटिस, 5,551 करोड़ का हिसाब मांगा
आसपास ग्रामीण निगरानी कर रहे हैं. हाथियों के झुंड को भगाने का प्रयास ग्रामीण कर रहे हैं. विगत कई दिनों से गुड़ाबांदा और चाकुलिया प्रखंड में हाथी लगातार उपद्रव मचा रहे हैं. अब तक कई लोगों की जान हाथी के हमले में जा चुकी है. कई घायल भी हुए हैं. अब गुड़ाबांदा क्षेत्र में हाथियों के आने से ग्रामीण दहशत में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही