Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित इस समारोह में बीडीओ स्मिता नगेशिया और प्रमुख शामिल हुई. बीडीओ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है, महिलाओं का स्थान समाज में बराबरी की होनी चाहिए. वास्तविक रूप से महिलाएं सशक्त होंगी तभी वे आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बन पायेंगी. इसे भी पढ़ें :गोड्डा:">https://lagatar.in/godda-video-policemen-drinking-and-dancing-while-sitting-in-police-station-goes-viral/">गोड्डा:
महगामा थाना में बैठकर शराब पीने और डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
: मागे पोरोब व होली मिलन में शामिल हुए पुरेंद्र नारायण [wpse_comments_template]
महगामा थाना में बैठकर शराब पीने और डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई
बीडीओ ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही हैं. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस अवसर सीएलएफ के तरफ से बेहतर कार्य करने के लिए रिना रानी मुंडा को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बीडीओ स्मिता नगेशिया, प्रमुख शुभोजित मुंडा डीपीएम आसियाना मानकी, मुढ़ाकाटी पंचायत मुखिया सुशीला मुंडा, फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत की पंसस सीता मांडी, रविंद्र नाथ महतो, बीपीएम मोतीलाल बेसरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-narayan-joined-mage-porob-and-holi-milan/">आदित्यपुर: मागे पोरोब व होली मिलन में शामिल हुए पुरेंद्र नारायण [wpse_comments_template]
Leave a Comment