Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

 
Gurabanda: (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रमुख सुभोजित मुंडा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बीडीओ स्मिता नगेशिया की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सिंहपुरा पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो के द्वारा पेयजल संबंधित समस्या, सिंहपुरा बाजार की जलमीनार छह महीने से खराब होने, सिंहपुरा के गुरुकुल स्कूल के सामने जल मीनार का जयघंटपर स्कूल के सामने की खराब जलमीनार का मुद्दा उठाया गया. इस पर पीएचईडी के जेई अखिलेश सिंह ने रिपेयरिंग का आश्वासन दिया. गुड़ाबांदा के पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी रानी मुंडा ने मध्य विद्यालय गोबरादुमा को दो महीने से राशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. इस पर बीआरसी के बीपीएम ने चावल बांटने आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-brothers-of-bhuiandih-took-life-membership-of-marwari-sammelan/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह के तीन भाइयों ने ली मारवाड़ी सम्मेलन की आजीवन सदस्यता

अवैध पेड़ कटाई को रोकने का निर्देश

उप प्रमुख ने रतन लाल राउत ने विद्युत विभाग के जेई को केंदूआपाल और बनमाकड़ी कृषक के जमीन पर हुए टेड़े मेंढ़े बिजली के पोल को सीधा करने का निर्देश दिया. वनरक्षी को अवैध रूप से अंगारपाड़ा और बनमाकड़ी जंगल में अवैध पेड़ कटाई रोकने को कहा. साथ उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने पूरे प्रखंड में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग बीडीओ के समक्ष रखी. बैठक में कई विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे. उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रमुख शुभोजित मुंडा, उप प्रमुख रतन लाल राउत, पंसस पुष्पा महतो, लक्ष्मी मुंडा समेत अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही