Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीओ ने की छापेमारी, दो पर मामला दर्ज

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा और धालभूमगढ़ प्रखंड के स्वर्णरेखा नदी घाटों से अवैध बालू खनन के खिलाफ सोमवार देर रात को घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में लगभग 38 हजार सीएफटी अवैध बालू का स्टॉक पाया गया है. गुड़ाबांदा प्रखंड में एक और धालभुमगढ़ प्रखंड में छह जगहों पर छापेमारी की गई है. धालभुमगढ़ से 34 हजार सीएफटी और गुड़ाबांदा प्रखंड में चार हजार सीएफटी अवैध बालू स्टॉक को जब्त किया गया है. धालभूमगढ़ के मोहुलीशोल, कोकपाड़ा व बिंदा क्षेत्र में गुड़ाबांदा के नेकड़ाशोली में बालू माफियाओं द्वारा बालू स्टॉक किया गया था. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-program-on-environment-day-at-sarla-birla-university/">रांचीः

विश्व पर्यावरण दिवस पर सरला बिरला विवि में कार्यक्रम

उपायुक्त ने प्रशासन की टीम को बधाई दी

अवैध बालू खनन और स्टॉक करने के मामले में बाबलु साव और टुनटुन पंडित के खिलाफ धालभुमगढ़ थाना में केस दर्ज किया गया है. एसडीओ सत्यवीर रजक के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी में धालभूमगढ़ सीओ सदानंद महतो, गुड़ाबांदा सीओ सह बीडीओ स्मिता नगेशिया, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती, अवर निरीक्षक अभिनव कुमार, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम और अंचल कर्मी शामिल थे. अवैध बालू खनन के विरोध में चलाए गए छापेमारी अभियान के लिए उपायुक्त विजया जाधव ने प्रशासन की टीम को बधाई दी है. उपायुक्त ने बताया कि जिले में खनिजों का अवैध रूप से परिवहन, खनन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी. उन्होने बालू माफियाओं को अवैध खनन कार्यों को बंद करने को कहा है. अन्यथा कड़ी कानुनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-fair-is-being-held-on-the-airstrip-as-soon-as-evening/">चाकुलिया

: शाम होते ही हवाई पट्टी पर लग रहा है “हाथी मेला”
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही