Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. संतोष कुमार, भेंट की पुस्तक ‘AI UNLOCKED’

Ranchi: सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. संतोष कुमार ने आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने अपनी नवीन पुस्तक “AI UNLOCKED: Work Smarter, Not Harder” की एक प्रति राज्यपाल को भेंट की.

भेंट के दौरान डॉ. संतोष कुमार और राज्यपाल के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक आधारित शिक्षा और समाज पर उसके व्यापक प्रभाव को लेकर सार्थक और विचारोत्तेजक संवाद हुआ. राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसकी सरल, व्यवहारिक और छात्र-केन्द्रित प्रस्तुति की विशेष प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने और उनका सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं.

राज्यपाल ने साइबर सुरक्षा, एआई से जुड़े बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों और डिजिटल जागरूकता की आवश्यकता पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के बीच नैतिक तकनीकी उपयोग, डिजिटल साक्षरता और सतर्कता को मजबूत करने पर बल दिया, ताकि तकनीक का उपयोग सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक हो सके.

डॉ. संतोष कुमार ने राज्यपाल द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेरक संवाद उन्हें नैतिक एआई शिक्षा, साइबर जागरूकता और जिम्मेदार तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही