Search

 
 
 

सरायकेला: हाईटेंशन तार गिरने से हुमीद ओपी परिसर में लगी आग, कई वाहन जलकर राख

जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित हुमीद ओपी परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार के अचानक गिर जाने से भीषण आग लग गई, जिससे ओपी में खड़ी कई जब्त मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन धू-धू कर जल उठे.
 

Seraikela-Kharsawan: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित हुमीद ओपी परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार के अचानक गिर जाने से भीषण आग लग गई, जिससे ओपी में खड़ी कई जब्त मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन धू-धू कर जल उठे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार गिरते ही चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी मच गई.

 

थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा ने बताया कि हाई-वोल्टेज तार में शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही