Search

 
 
 

Exclusive : हटिया विधायक नवीन जायसवाल नागपुरी भाषा में टॉपर! उठे सवाल

हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल की डिग्री को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने वर्ष 2021 में नागपुरी विषय से स्नातक पास की है. वह जेएन कॉलेज धुर्वा से इस विषय के टॉपर हैं.
 

Ranchi : हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल की डिग्री को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. उन्होंने वर्ष 2021 में नागपुरी विषय से स्नातक पास की है. वह जेएन कॉलेज धुर्वा से इस विषय के टॉपर हैं. 

 

Uploaded Image

मार्क्सशीट में हटिया विधायक को मिले नंबर. वह कॉलेज के टॉपर हैं.

 

छात्र नेता विशाल यादव ने दावा किया है कि विधायक नवीन जायसवाल के स्नातक के सर्टिफिकेट में झोल है. नवीन जायसवाल भाजपा के नेता है. हटिया क्षेत्र से वह पहली बार आजसू की टिकट पर विधायक चुने गए. इसके बाद लगातार तीन बार से वह भाजपा पार्टी के टिकट से जीत रहे हैं.

 

जानकारी के मुताबिक नवीन जायसवाल द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी में कहा गया है कि उन्होंने वर्ष 1990 में इंटर की परीक्षा पास की. जिसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने जेएन कॉलेज धुर्वा से नागपुरी भाषा में स्नातक किया. मार्कशीट के मुताबिक उन्हें नागपुरी भाषा में 8.27 CGPA अंक हासिल हुआ. नवीन जायसवाल प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.
 

छात्र नेता विशाल यादव ने आरटीआई के तहत जब जानकारी जुटायी तो पता चला कि वह नागपुरी विषय में टॉपर है. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने उन्हें विधायक नवीन जायसवाल की क्लास में उपस्थिति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. कहा गया है कि अटेंडेंस रजिस्टर नहीं मिल रहा है. नागपुरी विषय के एचओडी के सेवानिवृत्त होने के बाद अटेंडेंस रजिस्टर नहीं मिल रहा है.

 

जेएन कॉलेज धुर्वा से वर्ष 2021 में नागपुरी विषय की परीक्षा पास करने वालों में भाजपा नेता आशा लकड़ा भी हैं. उन्हें 7.1 CGPA अंक मिला है. इस तरह वह दूसरी श्रेणी से पास हुई है. 

 

इस खबर को लेकर हटिया विधायक नवीन जायसवाल का पक्ष नहीं लिया जा सका है. अगर वह अपना पक्ष देते हैं, तो खबर को अपडेट किया जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही